सुसनेर: सुसनेर की कंठाल नदी होगी गंदे पानी से मुक्त, ₹3.27 करोड़ से आधुनिक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण
मंगलवार की शाम को 6 बजे नप अध्यक्ष प्रदीप सोनी ने बताया कि खेड़ापति हनुमान जी मठ मंदिर के सामने नप द्वारा ₹3 करोड़ 27 लाख की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। जेसीबी व पोकलेन मशीनों से इसका खुदाई कार्य प्रगति पर है। विभिन्न नालों से आने वाले गंदे पानी को नदी में जाने से रोका जाएगा। फिर प्लांट के जरिए शुद्ध कर नदी में छोड़ा जाएगा।