इटावा: ऊसराहार इलाके में रामलीला देखने निकले युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला, फैली सनसनी और मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Oct 31, 2025 ऊसराहार थाना क्षेत्र के कुदरैल गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रियासत पुत्र जलील खां के रूप में हुई है। गुरुवार की रात वह खाना खाकर रामलीला देखने घर से निकला था, लेकिन सुबह घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर उसका शव एक आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।