हाथरस: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ एक अवैध तमंचा 315 बोर
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे कोतवाली चन्दपा पुलिस ने मुखिबर की सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए 1 अभियुक्त को पत्ती गढी तिराहे से पट्टी सामन्त रोड पर से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर बरामद हुआ है। अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।