पांडू: पांडु प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं, जरूरत है उचित मंच की : नीतू सिंह
Pandu, Palamu | Jul 7, 2026 पांडू प्रखंड के मुसीखाप खेल मैदान में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि सिंटू सिंह एवं बीपीओ मणि पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा फीता काटकर किया।