मल्हारगढ़: जल गंगा अभियान से मंदसौर में जल संरक्षण मजबूत, 417 खेत तालाब तैयार, किसानों को मिलेगी सिंचाई
मंदसौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 417 खेत तालाब तैयार हो चुके हैं, जबकि 820 निर्माणाधीन हैं, अनुकूल जैन ने बताया कि कुल 1237 तालाबों का लक्ष्य है, खेत तालाबों से वर्षा जल संग्रह बढ़ेगा, जिससे किसानों को सिंचाई सुविधा, भूजल स्तर सुधार और फसलों के बेहतर उत्पादन में मदद मिलेगी,