मेदिनीनगर (डालटनगंज): झारखण्ड क्रांति मंच का कहना: बीस फूटा स्थित शहीद जगदेव प्रसाद चौक को बजरंग बली चौक नहीं बनने देंगे
झारखण्ड क्रांति मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने शनिवार को शहीद जगदेव प्रसाद चौक बीस फूटा चौक का दौरा किया। जारी प्रेस बयान में पूर्वाह्न 11 बजे कहा है कि बिहार लेनिन क्रांति के अग्रदूत अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी की प्रतिमा स्थल बीस फुटा चौक पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराना मेयर, भाजपा व संघ का षडयंत्र है, जो निंदनीय है।