मथुरा: कार से चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, पुलिस ने चोरों के कब्जे से बरामद किए चोरी के जेवरात और मोबाइल फोन
वृंदावन थाना पुलिस ने दो सगे भाइयों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है।मामला बीती 23 अप्रैल का है, जब अज्ञात चोरों ने एक कार से महिला का पर्स पार कर दिया था, जिसमें मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल और नकदी जैसे कीमती सामान मौजूद थे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शनिवार को बारहघाट क्षेत्र से घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।