झज्जर: बेरी के एक गांव में अज्ञात लोगों ने की किशोर की हत्या, घर के पास झाड़ियों में मिला शव
बेरी के एक गांव में एक किशोर की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हत्या करने वाले कौन लोग है और हत्या किए जाने के पीछे कारण क्या रहे इस बात का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक की पहचान 17वर्षीय हिमांशू पुत्र सुनील कुमार निवासी बिदयान पान्ना दूबलधन के तौर पर हुई है। हिमांशू का शव उसके घर की कुछ ही दूरी पर एक खाली प्लाट में झाडि़यों में पड़ा हुआ मिला है।