झज्जर: बहादुरगढ़ में जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
बहादुरगढ़ शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। बहादुरगढ़ ट्रैफिक पुलिस और नगर परिषद की टीम ने रेलवे रोड पर कार्रवाई की है। शहर के रेलवे रोड पर दुकानों के बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया। इतना ही नहीं दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई कि अगर उन्होंने दुकान से बाहर सामान रखा तो उनके चालान भी काटे जाएंगे।