झज्जर: झज्जर के असदपुर खेड़ा में मकान से आभूषण और नकदी चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के गांव असदपुर खेड़ा निवासी एक व्यक्ति के मकान से चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मौका पर पहुंचकर जांच की और इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव असदपुर खेड़ा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि वह वेयरहाऊस कुलाना में ड्राईवर का कार्य करता है। रात को वह अपनी ड्यूटी पर चला गया।