गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार अलवर शहर में चोरी की तीन वारदातों ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली वारदात मोती डूंगरी मंदिर के बाहर हुई, जहां दर्शन करने पहुंचे दिलीप सिंह की बाइक चोर उड़ा ले गए। दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के भूगोर बाईपास की है, जहां नेकीराम की बाइक घर के बाहर से गायब हो गई। वहीं तीसरी चोरी जिला अस्पताल परिसर से हुई,