अमरिया ब्लॉक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत विकास योजना यानी जीपीडीपी को लेकर दूसरे बैच का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने की। मंगलवार दोपहर 12 बजे शुरू हुए इस प्रशिक्षण में पंचायत से जुड़े सदस्यों को जीपीडीपी की पूरी जानकारी सरल तरीके से दी गई।