पनागर: डुमना एयरपोर्ट पर सीएम डॉ. यादव का भव्य स्वागत, अल्प विश्राम के बाद रायपुर रवाना
डुमना एयरपोर्ट पर आज शाम उस वक्त उत्साह का माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अनूपपुर के बिजुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा ट्रांजिट विजिट पर यहाँ पहुँचे। बुधवार शाम करीब 7:15 बजे आगमन के दौरान डॉ. यादव का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बेहद गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया। एयरपोर्ट पर जिला पंचायत अध्यक्ष सहित तमाम जनप्रतिनिधियों