गुना नगर: शहरी क्षेत्र में बिना रॉयल्टी के एमसेंड का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली खनिज विभाग ने किए जप्त
गुना कलेक्टर के निर्देशन में अवैध उत्खनन परिवहन भंडारण पर कार्रवाई जारी है। 6 जून को जिला खनिज अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया, निरीक्षण के दौरान गुना शहरी क्षेत्र में एमसेंड का बिना रॉयल्टी के अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर कलेक्ट्रेट में रखे गए हैं। वाहन मालिकों पर कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है।