गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस की सक्रियता से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन से दो बच्चों को सकुशल बरामद किया गया, बड़ी अनहोनी टली
तिवारीपुर थाना अंतर्गत सिधारीपुर दरियाचक के रहने वाले अफजल ने PRV को सूचना दिया था,कि उनका 13 वर्षीय पुत्र फरहान घर से एक अन्य लड़के के साथ कहीं चला गया है।और अब तक घर वापस नहीं आया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए,उ0नि0 पंकज कुमार चौकी प्रभारी सूर्यविहार ने तत्काल अपने पुलिस बल को मौके पर भेजकर जांच कराई।इस दौरान आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।