मधेपुरा: सेवानिवृत्ति पर शिवनाथ पाण्डेय को भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह में नम हुईं आंखें
सिविल कोर्ट के कर्मचारी शिवनाथ पाण्डेय की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। पटना रवाना होने से पूर्व आयोजित सम्मान समारोह में ध्यानी यादव और रवीना कुमारी ने उन्हें पाग और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वक्ताओं ने उनकी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। विदाई के दौरान माहौल भावुक रहा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं।