आठनेर: नगर के बाजार चौक स्थित अम्बा देवी मंदिर में हुआ हवन-यज्ञ, समिति सदस्यों ने नौ कन्या पूजन के साथ कराया भोजन
Athner, Betul | Oct 19, 2026 आठनेर नगर के बाजार चौक में स्थित प्राचीन अम्बा देवी मंदिर में शारदेय नवरात्र की अष्टमी नवमी को होने वाला हवन-यज्ञ महाआरती सम्पन्न हुई। चली आ रही मान्यता अनुसार नवमी को नौ कन्याओं को समिति द्वारा स्वादिष्ट भोजन कराकर कन्या पुजन किया। पाव पखार कर उनका आशिर्वाद लिया इस दौरान नगर सहित क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की।