🔸पुलिस शिक्षा निधि से पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति का चेक प्रदान कर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा किया गया प्रोत्साहित।
📢उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिसकर्मियों के कल्याणार्थ एवं उनके बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत आज दिनांक 18.06.2026 को पुलिस कार्यालय गाजीपुर में एक सराहनीय पहल की गई।
👉पुलिस अधीक्षक गाजीपुर, डॉ0 ईरज राजा द्वारा पुलिस शिक्षा निधि (UP Police Shiksha Nidhi) के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में नियुक्त पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को उनकी उच्च शिक्षा एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के प्रोत्साहन स्वरूप छात्रवृत्ति (Scholarship) के चेक प्रदान किए गए।
🔸इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
@Uppolice @adgzonevaranasi @IgRangeVaranasi
2 views | Ghazipur, Uttar Pradesh | Jun 18, 2026