मूंडवा: कुचेरा कस्बे के निकट खेत में काम करते समय किसान को लगा करंट, जिससे किसान की हुई मौत
Mundwa, Nagaur | Oct 27, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे के निकट रविवार को खेत में काम करते समय एक किसान करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वहीं करंट लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।