लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील के अंतर्गत आने वाले प्रमोधापुर गांव में एक झुका हुआ बिजली का पोल बड़े हादसे को दावत दे रहा है। गांव में लगे इस पोल की स्थिति काफी खराब हो गई है और यह एक तरफ झुक गया है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।झुके हुए बिजली के पोल का वीडियो वायरल हुआ है।