पेण्ड्रा: टीड़ी ग्राम में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत, आम तोड़ते समय हुआ हादसा
पेंड्रा क्षेत्र में पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आम तोड़ने के दौरान हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, झोंकापारा निवासी पवन विश्वनाथ अपने पिता के साथ कोडगार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टीड़ी में आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। रविवार को शाम को अचानक संतुलन बिगड़ने से वह पेड़ से नीचे गिर गया।