अतर्रा के तिलक नगर में एक किसान की सदमे से मौत होने की सूचना मिली है। जहां मृतक के पुत्र ने बताया कि धान की फसल चौपट हो जाने से उनके पिता को सदमा लगा है। उन्हें अपनी नातिन की शादी करनी थी और धान की फसल चौपट हो गई जिसके कारण उन्हें सदमा लगा, और मौत हो गई। पुत्र ने बताया मेरे पिता का नाम केशव प्रसाद है उनकी उम्र 69 वर्ष है और वह काफी परेशान रहते थे।