शाजापुर: जिला न्यायालय से निकली न्याय जागरूकता बाइक रैली, कमजोर वर्ग को न्यायिक सेवा का संदेश
विधिक सेवा प्राधिकरण शाजापुर द्वारा विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं उक्त योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में जानकारी व जन सामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य विधिक जागरूकता अंतर्गत बाइक रैली निकाली गई। रैली को प्रधान जिला एवं न्यायाधीश ललित किशोर के द्वारा सोमवार 11 बजे हरि झंडी दिखा कर रवाना किया।