गभाना: मढ़ौला में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
गभाना क्षेत्र के गांव मढ़ौला में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पक्ष की ओर से सोनम पत्नी अमित ने आरोप लगाया है कि नामजद लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए और परिवार के साथ मारपीट की।