तारानगर: तारानगर के मेडिकल स्टोर ई फार्मेसी के ख़िलाफ़ पूर्णतया बंद रहे
ई फार्मेसी और कॉरपोरेट कम्पनियों की नीतियों के विरोध में 20 मई को तारानगर में दवाई की सभी दुकाने बंद रही। यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गोनिगेशन ऑफ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आहवान पर किया गया। तारानगर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी सरकारी अस्पताल के आगे इक्कठे होकर ई फार्मेसी नीतियों का विरोध किया केमिस्टों ने बताया कि ऑनलाइन दवाइयां बिना डॉक्टर की पर्ची के मिल रही हैं।