बांधवगढ़: नाबालिग द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी, कोतवाली में मामला दर्ज
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोरईया में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, संतोष सिंह (40 वर्ष) के साथ उसी गांव के मोहित सिंह (16 वर्ष) ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित ने कोतवाली थाना उमरिया में शिकायत दर्ज कराई. कोतवाली पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना जारी की गयी है