इंदौर: खजराना में मेडिकल संचालक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस
Indore, Indore | Jan 25, 2025 इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की जल्ला कॉलोनी में पैसों के लेनदेन में मेडिकल संचालक अरमान के साथ मारपीट कर चाकु मारने वाले बदमाश अफसर और शाहिद को गिरफ्तार किया है। जिसमें आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ कर वही उनका जुलूस निकाला, जहां आरोपियों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया था।