डुमरांव: पुराना भोजपुर के पास शोरूम से निकली गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, नौसिखिया चालक ने खंभे में मारी टक्कर
Dumraon, Buxar | Apr 29, 2026 पुराना भोजपुर चौक पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक नौसिखिया चालक की चारपहिया गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक खंभे से जा टकराई। घटना के समय चौक पर हलचल बनी हुई थी और करीब आधा दर्जन भुट्टा विक्रेता सड़क किनारे दुकान लगाकर बिक्री कर रहे थे।