नरपतगंज: भंगही में चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ा, चोरी का मोबाइल के साथ पुलिस को किया सुपुर्द
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत भंगही पंचायत के वार्ड संख्या में 6 में चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ फुलकाहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया।मामले में पुलिस के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में अरारिया भेजा गया।