बंडा: कदम चौक पर डी.पी. में लगी आग
Banda, Sagar | Jul 27, 2026 कदम चौक के पास सोमवार रात्रि करीब नौ बजे विद्युत विभाग की डी.पी. (डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर) में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही सतर्क रहवासियों ने तुरंत विद्युत विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तत्काल विद्युत सप्लाई बंद की गई। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने से एक बड़ा हादसा टल गया। समाचार लिखे जाने तक विभाग द्वारा सुधार कार्य प्रारंभ था।