मुज़फ्फरनगर: मुज़फ्फरनगर में बारिश बनी आफत! पहली बारिश में पीपलशाह डूबा, घरों, पशुबाड़ों और रसोई तक पहुंचा पानी
मुज़फ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक का गांव पीपलशाह लगातार बारिश के बाद जलभराव की चपेट में है। कई घरों, पशुबाड़ों और रसोई तक पानी पहुंच गया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता विकास शर्मा ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पानी के बीच ही आंदोलन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों ने जल निकासी, राहत कार्य, क्षतिग्रस्त मकानों का सर्वे और मुआवजे की मांग की है।