खेरागढ़: दीपक हत्याकांड में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, बरामद हुई बाइक और मोबाइल फोन
खेरागढ़ । चर्चित दीपक हत्याकांड में खेरागढ़ पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे मुख्य आरोपी सहित अन्य दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की है।