डोमचांच: डोमचांच में साबुन और सॉस के खाली पैकेट मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने जांच की मांग की
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप से काराखुट जाने वाली सड़क पर बंगाई कला मौजा स्थित एक टांड़ के समीप भारी मात्रा में साबुन, केचप, सॉस एवं अन्य खाद्य सामग्री के खाली पैकेट मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए जांच की मांग की है।