राजगढ़: पहाडसर से लाखों के सोने-चांदी के जेवर और बाइक चोरी का 48 घंटे में खुलासा, पुलिस ने कच्छाधारी गैंग के नकबजन को गिरफ्तार
Rajgarh, Churu | Jun 6, 2026 जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘प्रो-एटिव पुलिसिंग' अभियान के तहत राजगढ़ थाना पुलिस ने 48 घंटे के भीतर पहाड़सर गांव में दो घरों में हुई लाखों रुपये के सोने-चांदी और मोटरसाइकिल चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। राजेश कुमार सिहाग ci ने बताया कि 3-4 जून की रात पहाड़सर गांव में दो घरों में नकबजनी की बड़ी वारदात हुई थी।