बदायूं: उझानी में अवंतिका बाटिका के पास कैंटर अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराया, कैंटर में सवार एक युवक की हुई मौत
Budaun, Budaun | Mar 15, 2026 बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के जाफरपुर गांव का रहने वाला 30 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र अभयराम कैंटर में बैठकर किसी काम से उझानी आ रहा था ।शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि डेढ़ बजे के आसपास कैंटर थाना उझानी क्षेत्र के अवंतिका वाटिका के पास अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकराकर नाले में जा घुसा, जिससे कैंटर डीसीएम में बैठे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।