सदर: दशाश्वमेध घाट पर डूब रहे तीन युवकों की जान बची, जल पुलिस की तत्परता ने रंग लाई
वाराणसी। दशाश्वमेध घाट पर गुरुवार को गंगा स्नान के दौरान झारखंड के तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। घटना सुबह लगभग 10:25 बजे की है। घाट पर ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज राय और होमगार्ड अश्वनी कुमार ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए स्थानीय नाविकों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और तीनों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया।