लोहरदगा: अग्निशमन सप्ताह के तहत स्टाइल बाजार में अग्निशमन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल, आग से बचाव की दी जानकारी
अग्निशमन सप्ताह 2026 के तहत लोहरदगा अग्निशमन विभाग द्वारा रविवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मिशन चौक स्थित स्टाइल बाजार परिसर में आग से बचाव एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में किए जाने वाले त्वरित बचाव कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास कराया..