चायल: कौशाम्बी मोहम्मदाबाद में अवैध खनन का वीडियो वायरल, प्रशासन पर उठे सवाल, मल्हीपुर घाट क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
कौशाम्बी के सरायअकिल क्षेत्र में यमुना जलधारा के बीच रास्ता बनाकर अवैध बालू खनन का वीडियो शुक्रवार समय दो बजे वायरल हुआ है। मामला ननंदा का पुरवा का लोकेशन वीडियो है मगर सूत्रों के हवाले यह वीडियो मल्हीपुर घाट क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद जिम्मेदार विभागों पर सवाल उठने लगे हैं। जांच के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की चर्चा तेज है।