हुज़ूर: अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में भीषण आग, घंटों बाद भी काबू पाना मुश्किल
Huzur, Bhopal | Apr 26, 2026 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार रात 12 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि करीब 8 घंटे बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही शहर के 11 फायर स्टेशनों से 50 से ज्यादा दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और लगातार पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की गई|