हायाघाट: हायाघाट प्रखंड में चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर होने वाली वेब कास्टिंग कार्य के लिए 56 कर्मी को दिया प्रशिक्षण
हायाघाट प्रखंड में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर होने वाली वेब कास्टिंग कार्य के लिए प्रतिनियुक्त कर्मी व प्रखंड के 56 शिक्षिकाओं को पर्दानशी महिला मतदाताओं की पहचान को लेकर मंगलवार को प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय होरलपट्टी में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ निवेदिता मौजूद रही।