कहरा: सौर बाजार में हाईवे पर ट्रक ने साइकिल चालक को टक्कर मारी, अस्पताल ले जाते समय मौत
सौर बाजार थाना क्षेत्र के मदरसा गेट समीप हाईवे ट्रक चालक ने एक साइकिल चालक को ठोकर मारकर भागने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने हाईवे ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा मगर उसे जख्मी की रास्ते मे ही मौत हो गई। मृतक साइकिल चालक का नाम सुशील भगत जो की बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सपहा वार्ड 15 का है।