शामली: महिला आरक्षण बिल को लेकर शामली नगर पालिका में हुई प्रेस वार्ता, मातृशक्ति ने सरकार का जताया आभार
Shamli, Shamli | Apr 16, 2026 गुरूवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक सामाजिक कार्यकत्री वीना अग्रवाल और भाजपा नेत्री शशि अरोरा ने शामली नगर पालिका में प्रेसवार्ता की। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए जाने वाले महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार का आभार व्यक्त किया गया। बताया गया कि बिल के पास होने से महिलाओं को राजनैतिक क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी।