गिरिडीह: सर जेसी बोस स्कूल के समर कैंप में छात्राओं ने खेल, कला, कविता और मेहंदी प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
सर जेसी बोस सीएम स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय समर कैंप के दूसरे दिन बुधवार को 10 बजे से “क्रिएटिविटी एंड टैलेंट डे” का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में सुबह से ही छात्राओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला।