फतेहपुर: फतेहपुर में नमामि गंगे संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित का स्वागत, 21 जून को गंगा तट पर होगा योग
फतेहपुर में शुक्रवार को नमामि गंगे के जिला संयोजक शीलेंद्र शरण सिम्पल ने जानकारी दी कि प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित का जनपद आगमन पर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस पर गंगा तट पर योग और 25 जून से गंगा घाटो पर स्वच्छता अभियान चलेगा। बैठक में सरकार की उपलब्धियो पर भी चर्चा हुई।