खुरई: गढ़ोला जागीर सीएम राइज स्कूल के छात्र जान जोखिम में डालकर स्कूल जा रहे थे, सड़क की हालत देखने एसडीएम पहुंचे
Khurai, Sagar | Jul 10, 2025 गुरुवार सुबह लगभग 11.00 बजे एसडीएम मनोज चौरसिया गढ़ोला जागीर सीएम राइज स्कूल की सड़क का निरीक्षण करने पहुचे, ठेकेदार को जमकर लगाई फटकार,दरअसल सीएम राइज स्कूल निर्माण करा रहे ठेकेदार के वाहन निकलने से सड़क ख़राब हो गईं थी सुधार करने के चक्कर में खुदाई करवाकर छोड़ दिया जिससे सड़क और भी ख़राब हो गई थी, sdm ने अपने सामने ही सुधार कार्य प्रारम्भ करवाया.