खुरई: नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में न्यायालय ने ताऊ को आखिरी सांस तक जेल की सजा सुनाई
Khurai, Sagar | Jul 9, 2025 बुधवार शाम 5 बजे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव ने अपनी नाबालिग मानसिक विक्षिप्त भतीजी से दुष्कर्म कर गर्भवती करने के मामले में ताऊ को अंतिम सांस तक जेल में रहने की 4 सजायें सुनाई है,देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने में रिपोर्ट कराई थी कि उसकी लड़की से दुष्कर्म कर उसके ही ताऊ ने गर्भवती कर दिया, न्यायालय ने दोषी मानकर सुनाई सजा