कानपुर: मोबाइल लूट करने वाले दो वांछित आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा ने दी जानकारी
एडीसीपी अंजलि विश्वकर्मा बुधवार 4:30प्रेस वार्ता कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोबाइल लूट और बाइक चोरी के एक मामले में वांछित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने आर्डिनेंस फैक्ट्री के पास से इन्हें दबोचा ।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम लारेब (21) और शहनवाज (19) हैं, दोनों कानपुर नगर के बेकनगंज इलाके के नाजिरबाग के रहने वाले हैं