एटा: थाना मलावन क्षेत्र के पुरसारी गांव में भागवत कथा के दौरान चली गोली, दो लोग घायल, मेडिकल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
Etah, Etah | Jun 18, 2026 एटा के मलावन थाना क्षेत्र के पुरसारी गांव में भागवत कथा के दौरान गोली चलने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।यह घटना उस समय हुई जब एक व्यक्ति गन लेकर जा रहा था और अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली लगने से कुंवरपुर नगरीया निवासी सत्यपाल और कठिगरा निवासी अशोक घायल हो गए।दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।