धोरैया बाजार के मिर्चीनी पुल के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी झारखंड के बादे गांव निवासी टोटो चालक सिंटू यादव की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल भागलपुर में मौत हो गई। रविवार की अहले सुबह करीब 4 बजे मृतक के भाई मंटू यादव ने बताया कि उसे इलाज के लिए धोरैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से उसे मायागंज रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।