नैनीताल: सूखाताल जल संस्थान पंप हाउस में रखे सिलेंडर से क्लोरीन गैस लीक होने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
सूखाताल जल संस्थान पंप हाउस में रखे सिलेंडर से क्लोरीन गैस लीक होने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इधर सभी को बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूखाताल क्षेत्र में जल संस्थान के पंप हाउस में गैस की दुर्गंध फैलने से क्षेत्र में हंड़कंप मच गया। सूचना के बाद जिला प्रशाासन, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, दमकल व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची।